जगह

लक्षद्वीप एक ऐसा आइलैंड जहां सांप और कुत्ते नही पाए जाते, जाने लक्षद्वीप के बारे में जहां कुत्ते को ले जाने की नही है इजाजत

छोटे छोटे 36 द्वीपों से मिलकर बना लक्षद्वीप की कुल आबादी 65 हजार के लगभग है। 95 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, और 2.77% बौद्ध आबादी है, 1.02प्रतिशत जैन, 0.49 प्रतिशत ईसाई, 0.02 प्रतिशत सिख, और 0.001 प्रतिशत ब्राह्मण धर्म के लोग यहां निवास करती है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षदीप गए और वहां की तमाम खूबसूरत तस्वीरे साझा की। और पर्यटकों से लक्षद्वीप आने का आह्वान किया। भारत के इस सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश की कई बाते अनूठी हैं। खान पान से लेकर रहन सहन और संस्कृति के कई मामलों में लक्षद्वीप भारत के दूसरे राज्यों से बिलकुल अलग है।

छोटे छोटे 36 द्वीपों से मिलकर बना लक्षद्वीप की कुल आबादी 65 हजार के लगभग है। 95 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, और 2.77% बौद्ध आबादी है, 1.02 प्रतिशत जैन, 0.49 प्रतिशत ईसाई, 0.02 प्रतिशत सिख, और 0.001 प्रतिशत ब्राह्मण धर्म के लोग यहां निवास करते है। लक्षद्वीप कुल 32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। मालदीव से लक्षद्वीप का क्षेत्रफल दस गुना कम है।

यूं तो लक्षद्वीप में 32 आइलैंड है, लेकिन सिर्फ दस आइलैंड पर ही लोग निवास करते है। उन आइलैंड में कवाराट्टी, अमिनी, अगाट्टी, कदमत, चेतलाट, किलातन, बिट्रा, आनदोह, मिनिकॉय और कल्पनी शामिल हैं। कवाराट्टी यहां की राजधानी है। इनमे कई द्वीप तो ऐसे है जिसमे 100 से भी काम लोग रहते है।

लक्षद्वीप में मुख्य तौर पर मलयालम भाषा बोली जाती है। कुछ लोग महहे भी बोलते है जिसकी लिपि धिवेही है। ये वही भाषा है जो मालदीव में भी बोली जाती है। लक्षद्वीप के लोगो की आय का मुख्य जरिया समुद्री संसाधनों पर टिका हुआ है। मछली पकड़ने से लेकर नारियल खेती जैसे काम यहां के लोग करते है।

लक्षद्वीप भारत का केंद्र शासित प्रदेश है , प्रफुल्ल पटेल यहां के प्रशासक है। यह सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए यहां पर नौ सेना का बेस भी है। लक्षद्वीप में मछलियों की 600 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है। यहां पर 78 से ज्यादा प्रजाति के कोरल भी पाए जाते है।

पहले इसका नाम लक्कादीव हुआ करता था,फिर 1956 में बदल कर लक्षद्वीप कर दिया गया। यह एक ऐसा आइलैंड है जहा पर कुत्ते और सर्प नहीं पाए जाते। यहां आने वाले लोगो को भी यहां पर कुत्ते लाने की इजाजत नहीं है। कवाराट्टी द्वीप तो ऐसा है की यहां पर कौवे भी नही पाए जाते।  यहां पर सबसे ज्यादा संख्या में बिल्लियां और चूहे पाई जाती हैं। लक्षद्वीप को Rabies Free State का दर्जा प्राप्त है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button