हैल्थ

Beer, Whiskey, Vodka, Wine, Rum जानिए किसमें है कितना दम? किसमें हैं सबसे ज्यादा नशा?

दुनिया में किसी व्यक्ति को अपनी खुशी या गम जाहिर करना हो तो वह शराब का सहारा लेता है, लेकिन क्या आप जानते है की जिस शराब को आप पी रहे है, उसमे किट नशा होता है? तो चलिए जानते है॥

भारत को टोटल GDP में शराब का 1.45 प्रतिशत हिस्सा होता है। अकसर देखा जाता है कि लोग शादी ब्याह पार्टियों मे शराब का सेवन करते है। शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है।  ये जानते हुए भी देश मे हर दिन करोड़ों की शराब लोग पी जाते है। ऐसे मे आपको ये जानना जरूरी है की जो शराब आप पीते है चाहे ह्विस्की हो, वाइन हो, बियर हो, वोदका हो या रम हो, किसमे कितना अल्कोहल होता है।

1. Beer  : सबसे पहले बात करते है बियर की। बियर में सबसे कम नशा होता है। इसलिए इसका क्रेज खासतोर पर युवाओं मे देखने को मिलता है। बियर मे 4% से लेकर 8% तक अल्कोहल की मात्रा होती है। इसे फल और अनाज (जौ) के रस से बनाया जाता है।

2. Whiskey : बात करें ह्विस्की की, तो इसे भी लोग खूब चाव से पीते है। ह्विस्की मार्केट मे अलग अलग ब्रांड के नाम से आती है। ह्विस्की में 30% से लेकर 60% तक नशे की मात्रा होती है। ह्विस्की बनाने का तरीका भी बियर से थोड़ा अलग होता है। इसे गेंहू और बार्ली को फ़र्मेंट करके बनाया जाता है।

3. Vodka : वोदका को भी बेवड़े लोग खूब पसंद करते है। ठेके पर तरह तरह को वोदका आती है। वोदका को आलू से निकलने वाले स्टार्च को फ़र्मेंट करके बनाया जाता है। वोदका को अनाज से भी बनाया जाता है। वोदका में अल्कोहल की मात्रा 40% से लेकर 60% तक होती है।

4. Rum : भारत में इन दिनों सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग बॉडी को गरम रखने के लिए रम का सहारा लेते है। भारत में रम को बेहद पसंद किया जाता है, रम को गन्ने से बनाया जाता है। रम में अल्कोहल की मात्रा 40% तक हो सकती है। लेकिन Overproof RUM में अल्कोहल की मात्रा 60% से 70% तक हो सकती है।

5. Wine :  भारत में पिछले कई सालों से वाइन पीने का प्रचलन काफी से तेजी से बढ़ रहा है। यह एक प्रकार से फरमेंटेड अंगूर का जयुस होता है। वाइन को लाल और काले अंगूरों से बनाया जाता है। दुनियाभर मे Red Wine काफी फेमस है। रेड वाइन को बनाने के लिए लाल अंगूरों को कुचल कर ओक के बैरल मे फ़र्मेंट करने के लिए एक से दो सप्ताह के लिए रख दिया जाता है। इसके बाद रेड वाइन को ओक बैरल मे एड किया जाता है। वाइन मे अल्कोहल की मात्रा 14% तक होती है। इसलिए युवाओं मे इसका क्रैज़ काफी तेजी से बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button