ओपिनियनन्यूज़

Rich Dad Poor Dad का लेखक Robert Kiyosaki कर्ज़ में डूबा।

दूसरो को अमीर बनने के नुस्खे देने वाला खुद इतने कर्जे में डूबा है की चुकाते चुकाते...

साल 1997 को बीते हुए 26 साल हो चुके है, तब से लेकर अब तक पैसों का गणित भी काफी हद तक बदल चुका है। लेकिन एक चीज जो नही बदली है , वो है इस गणित को समझने का तरीका। पैसा कैसे कमाया जाता है ? इस सवाल का सबसे आसान सवाल देती है 1997 में पब्लिश हुई किताब Rich Dad Poor Dad .

यूएसए टुडे के मुताबिक जिस किसी को भविष्य में अमीर बनना है, उसे अपनी शुरुआत Rich Dad Poor Dad से करनी चाहिए।
इस किताब को Robert T. Kiyosaki ने लिखा है।
अपनी इस किताब के द्वारा वो समृद्धि का एक नया रास्ता दिखाते है। जो परंपरागत रास्ते से बिलकुल अलग है और साथ में बहुत दिलचस्प भी।
100 से अधिक देशों की 50 से ज्यादा भाषाओं में Rich Dad Poor Dad की चार हजार से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी है।
इस हिसाब से दुनिया में हर 200 में से एक आदमी के पास यह किताब हैं।
इस किताब का ऐसा जलवा है की तमाम दूसरे लेखकों ने इस किताब के आधार पर अपनी अपनी किताबे लिख डाली।
Robert Kiyosaki को अपनी इस किताब को छपवाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
उन्होंने जिस पब्लिसर से भी बात की, उन सबने रिच डैड पूअर डैड को छापने से इंकार कर दिया।
तब किसी पब्लिसर को समझ नही आ रहा था की किताब में दी गई बाते वैल्थ क्रिएशन में क्या काम करेगी और उसे कौन पढ़ेगा?
लेकिन रॉबर्ट ने तय कर लिया था की वो इस किताब को छपवा कर ही रहेंगे। इसलिए उन्होंने अपने पैसों से इस किताब को पब्लिश करवा दी।
अगर उस समय Rich Dad Poor Dad को रीडर्स न मिले होते तो शायद रॉबर्ट कियोस्की गुमनामी के अंधेरे में खो चुके होते , और गरीबी में भी।

Robert Kiyosaki ने जोखिम लिया और पैसे बनाए। यही फिलोसोफी वह आज तक देते रहे है। मगर अब उन्होंने पैसों को लेकर एक नया ज्ञान दिया है, रॉबर्ट के अनुसार कर्ज इतना भी बुरा नही है, जितना लगता है। खुद रॉबर्ट कियोस्की 1.2 अरब डॉलर के कर्जे में डूबा हुआ है।
रॉबर्ट कियोस्की ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने कर्जे का खुलासा किया है। अगर रॉबर्ट की जगह कोई और होता तो इतने बड़े कर्जे में दबे होने की बात यूं सार्वजनिक न करता।
लेकिन रॉबर्ट की इन बातो से लगता है की वह इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं है। वह तो इस कर्ज का इस्तेमाल अपनी प्रॉपर्टी बनाने में कर रहे है।
रॉबर्ट कियोस्की ने जो गणित समझाया है, उसके हिसाब से कैश बिलकुल बेकार की चीज है। अगर किसी को ज्यादा से ज्यादा मुनाफा चाहिए तो उसे नकदी से छुटकारा पा लेना चाहिए। रॉबर्ट के मुताबिक उन्होंने खुद अपने पैसों को सोने और चांदी में लगाया हुआ है।
रॉबर्ट कर्ज लेकर अपनी संपत्ति बनाते है। वो उधार लेते है और उन्ही पैसों को इन्वेस्ट कर देते है। और इस कर्ज की चिंता उन्हें इसलिए नही है क्योंकि अगर वह डूबते है तो बैंक डूब जायेगा।
रॉबर्ट कियोस्की ने कर्ज की भी परिभाषा बताई है –
– अच्छा कर्ज, और
– बुरा कर्ज
अच्छा कर्ज वह है जो कमाई बढ़ाने में मदद करे। वही बुरा कर्ज वह है जिससे कमाई घट जाती है।
अच्छा कर्ज क्या है, इस बारे में रॉबर्ट कियोस्की ने जानकारी दी है। इस केटेगरी में उन्होंने रियल एस्टेट, बिजनेस और इन्वेस्टमेंट को रखा है। उन्होंने रियल एस्टेट की खास तौर पर वकालत भी की है। उनके मुताबिक इससे बाजार के उतार चढ़ाव से निपटने में सहायता मिलती है।
संपति को लेकर भी उन्होंने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है की इसमें कौन कौनसी चीज नही आती । वे कहते है की उनके पास जो लग्जरी गाड़िया है, फरारी और रोल्स रॉयस उनका पूरा भुगतान कर दिया है , ऐसे में यह गाड़िया देनदारी है, प्रॉपर्टी नही।
Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki को एक और चीज पसंद है, वह है बिटकॉइन। भले ही पूरी दुनिया का वर्चुअल करेंसी से मोह भंग हो चुका है, और उसकी वैल्यू में भी गिरावट आई है, बावजूद इसके रॉबर्ट का मानना है की इससे अमेरिकी डॉलर के गिरते मूल्य का बचाव किया जा सकता है, लेकिन उनकी नजर में सबसे भरोसेमंद तो गोल्ड (सोना) ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button